फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजपुरा में हादसा: रिपटे पर फिसला ट्रैक्टर, चालक ने पानी में कूदकर बचाई जान

संवाद न्यूज एजेंसी बंगरा। रजपुरा गांव में पानी में डूबा रिपटा हादसों का कारण बन रहा है। करीब दो माह से रिपटे पर पानी भरा होने और सतह पर काई जमने से फिसलन बढ़ गई है। सोमवार को यहां से गुजर रहा एक ट्रैक्टर अचानक फिसलकर अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत नदी में जा गिरा। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते ट्रैक्टर से छलांग लगा दी और तैरकर अपनी जान बचा ली। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी में डूब गए। जानकारी के अनुसार, रजपुरा गांव के किसान अश्वनी पटेल का ट्रैक्टर चालक लेकर बड़ा खिरक मोहल्ले की ओर जा रहा था। रिपटे पर पानी भरा होने और काई जमने के कारण ट्रैक्टर के पहिये फिसल गए। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में जा गिरे। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए पानी में छलांग लगा दी और तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया। एकमात्र रास्ता, हर समय हादसे का खतरा ग्रामीणों के मुताबिक, बड़ा खिरक मोहल्ले और खेतों तक पहुंचने के लिए यही एकमात्र रास्ता है। प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण इसी रिपटे से होकर गुजरते हैं। छोटे-छोटे बच्चे भी इसी रास्ते से विद्यालय जाते हैं। करीब दो माह से पानी भरा होने के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी कई राहगीर फिसलकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया। स्थायी समाधान की मांग रिपटे पर लगातार पानी भरा रहने और फिसलन के कारण ग्रामीणों को हर समय गंभीर हादसे का डर बना रहता है। ट्रैक्टर के नदी में गिरने की घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन से रिपटे पर भरे पानी की समस्या का तत्काल समाधान कराने, रास्ते को सुरक्षित बनाने और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें