फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से खपरैल मकान में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

संवाद न्यूज एजेंसी मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र के नेहरूनगर मोहल्ले में मंगलवार शाम शॉर्ट सर्किट से एक कच्चे खपरैल मकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा गृहस्थी का पूरा सामान, कपड़े, बेड, सोफा और अन्य कीमती वस्तुएं जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब पांच बजे मोहल्ला नेहरूनगर निवासी कल्लू के खपरैल मकान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। यह देखकर आसपास के लोगों ने मकान मालिक, कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक मकान और उसमें रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। घटना की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती, अतिरिक्त निरीक्षक इंद्रपाल सरोज और उपनिरीक्षक सुभाष यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मकान में परिवार के मौजूद न होने से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन गृहस्थी का सामान जलने से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें