झांसी। विश्व हिंदू महासंघ की ओर से कृष्ण विजय यज्ञ के आयोजन के तहत कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ बड़ा बाजार स्थित मुरली मनोहर मंदिर से हुआ। श्रद्धालु कलश लेकर यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा बड़ा बाजार से प्रारंभ होकर मालिनों का तिराहा, मानिक चौक, सराफा बाजार, गंदीगर का टपरा और दतिया गेट होते हुए सिद्धेश्वर मंदिर पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और माहौल भक्तिमय बना रहा।