फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हर घर जलाएं ‘दीप आशीर्वाद’, सांसद राजू बिष्ट ने दी शुभकामनाएं

अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर पर दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र, तराई और डुआर्स के लोगों से हर घर में ‘दीप आशीर्वाद’ जलाने की अपील की है। उन्होंने लोगों से शाम छह से सात बजे के बीच अपने घरों में एक दीया जलाकर प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और देशसेवा के लिए शुभकामना देने का आग्रह किया। राजू बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 25 वर्षों में जनता की सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए स्वयं को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ‘विकसित भारत@2047’ के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। सांसद ने कहा कि हर घर का एक दीया प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामना और आशीर्वाद का प्रतीक होगा। उन्होंने परिवारों से इस पहल में शामिल होकर भारत को और मजबूत एवं विकसित बनाने के सामूहिक संकल्प का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें