कोलकाता में आयोजित जनता दरबार में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने खुद आगे बढ़कर लोगों की शिकायतें सुनीं। मुख्यमंत्री लोगों के बीच पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान लोगों ने विभिन्न मामलों से जुड़ी शिकायतें और मांगें उनके सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।