जीएमसी डोडा में हिजाब को लेकर कथित टिप्पणी के मामले में जीएनएम इंटर्न्स ने विरोध प्रदर्शन किया और डॉक्टर मधु पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया। डॉक्टर मधु ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उनकी आपत्ति हिजाब को लेकर नहीं, बल्कि प्रॉपर यूनिफॉर्म को लेकर थी; प्रशासन ने मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर स्थिति स्पष्ट करने की बात कही।