फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: चेतन कुमार की मौत पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने जम्मू-पठानकोट हाईवे किया जाम

सांबा के जतवाल में 35 वर्षीय चेतन कुमार की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने भावुक होते हुए सवाल उठाया कि चेतन कुमार की महज पांच महीने की मासूम बेटी और उसके परिवार की जिम्मेदारी अब कौन उठाएगा? प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक बातचीत चलती रही, लेकिन परिजन शुरुआती आश्वासन मानने को तैयार नहीं थे। आखिरकार SSP और SDM द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग खोल दिया। हालांकि, परिवार की मांग है कि उन्हें सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि इंसाफ और उचित मुआवजा मिलना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें