वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त कार्यालय की ओर से रियासी के वार्ड 12 में आयोजित एक महीने का डिजाइन विकास कार्यशाला एवं प्रशिक्षण शिविर बुधवार को संपन्न हुआ। शिविर में 30 कारीगरों ने भाग लेकर हस्तशिल्प और डिजाइन से जुड़ी बारीकियां सीखीं, जिससे उनके कौशल को और निखारने में मदद मिलेगी।