जम्मू-कश्मीर में लंबित मांगों को लेकर NHM कर्मचारियों ने 9 सितंबर 2026 से यूटी-स्तरीय हड़ताल पर जाने का एलान किया है। डोडा में कर्मचारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आंदोलन में शामिल होने की घोषणा की। हड़ताल से ओपीडी, आपातकालीन और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।