नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने त्रिकुटा नगर में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के अपने वादे को पूरा करने की मांग की।