फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: कटड़ा से निकली त्रिकुटा पर्वत परिक्रमा यात्रा का रियासी में भव्य स्वागत, जयकारों से गूंजा शहर

श्री माता वैष्णों देवी के आधार शिविर कटड़ा से निकली त्रिकुटा पर्वत परिक्रमा यात्रा का रियासी नगर पहुंचने पर स्वागत किया गया। ऋषि चौक और थापा चौक पर यात्रा का स्वागत श्री सनातन धर्म सभा,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और अन्य हिंदू संगठनों के लोगों ने किया। यात्रा में विधायक कुलदीप राज दुबे और कई अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए। यात्रा में मुख्य रूप से सम्मलित विज्ञा नंद सरस्वती महाराज का फूलों के हार पहना कर स्वागत हुआ। थापा चौक से मुख्य बाजार में स्थित गणेश मंदिर तक यात्रा में शामिल लोग पैदल चले। इस दौरान कई स्थानों पर दुकानदारों ने हार पहनाने के साथ ही फूल बरसाए। गणेश मंदिर में पंडित चमन लाल शर्मा ने आरती व पूजा करवाई। मंदिर के बाहर इकठ्ठा हुए लोगों को विज्ञा नंद सरस्वती महाराज ने संबोधित किया। इसके साथ ही त्रिकुटा पर्वत यात्रा की महत्वता के बारे में बताया,बाद में यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ कालका मंदिर पहुंची,जहां पर भी पूजा की गई और माता के जयघोष लगाए गए। नवरात्र के दौरान यात्रा त्रिकुटा पर्वत की परिक्रमा करेगी और इस के अधीन आने वाले धार्मिक स्थलों पर जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें