जिला रियासी की तहसील माहौर के गांव बठोई में एक मकान में रविवार को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इससे घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। घर के मालिक मोहन सिंह ने बताया कि सुबह अचानक घर में आग भड़क उठी। आग लगने के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। आसपास के लोगों की मदद से उन्होंने आग पर काबू पाया।