फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doda: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर डोडा में डॉक्टरों का कैंडल मार्च, सरकार से लगाई गुहार

Nikita Gupta Updated Wed, 02 Sep 2026 06:04 PM IST

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार कि देर शाम डोडा में एम बी बी एस डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज करवाया। इस दौरान डॉक्टरों ने अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रशासन और संबंधित अधिकारियों का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने कहा कि मेडिकल इंटर्न के तौर पर वे लंबे समय तक ड्यूटी करने के साथ-साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हैं। ऐसे में उनके कार्यभार और जिम्मेदारियों को देखते हुए स्टाइपेंड में उचित बढ़ोतरी की जानी चाहिए। कैंडल मार्च के दौरान डॉक्टरों ने प्रशासन से उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और जल्द आवश्यक कदम उठाने की अपील की। उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित अधिकारी उनकी मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें