सीनियर सिटीजन फोरम ने बारिश और ओलावृष्टि से मक्की व धान की फसलों को हुए नुकसान का जल्द आकलन कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की। बैठक में पौनी मुख्य बाजार की नालियों और गलियों में गंदगी की समस्या उठाते हुए नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील भी की गई।