फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kishtwar Encounter: ठंड और अंधेरे के बीच जवानों ने आतंकियों का किया सफाया

निकिता गुप्ता Updated Fri, 06 Feb 2026 02:46 PM IST

जब दुनिया गहरी नींद में सो रही थी तब किश्तवाड़ के छात्रू की गगनचुंबी पहाड़ियों पर मौत और जिंदगी के बीच एक खामोश जंग लड़ी जा रही थी। यह कोई सामान्य ऑपरेशन नहीं था... यह परीक्षा थी उस अटूट साहस की, जो माइनस 5 डिग्री के जमते तापमान और 1500 फीट से ज्यादा की ऊबड़-खाबड़ ऊंचाई पर भी डिगता नहीं है। कुदरत की कठिन परीक्षा और जांबाजों का संकल्प : छात्रू से करीब 8 किलोमीटर ऊपर, जहां ऑक्सीजन कम और घनी झाड़ियों का साया ज्यादा है वहां सुरक्षाबलों (सेना, सीआरपीएफ और पुलिस) का सामना सिर्फ आतंकियों से नहीं, बल्कि कुदरत के क्रूर मिजाज से भी था। बिछड़ और डोलगाम के बीच बहते उस बर्फीले नाले की गड़गड़ाहट के बीच, हमारे जवानों ने अपनी सांसें रोक रखी थीं। पिछले 20 दिनों से ये शिकारी (आतंकी) पहाड़ियों की ओट में छिपकर भाग रहे थे लेकिन बीती रात सुरक्षाबलों ने वह चक्रव्यूह रचा कि बच निकलने के सारे रास्ते बंद हो गए। घने पेड़ों व जमी बर्फ के बीच जहा एक गलत कदम सीधे गहरी खाई में ले जा सकता है, हमारे जवानों ने रेंगते हुए आतंकियों के करीब पहुंचने का जोखिम उठाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें