तेंगपोना इलाके में मंजूर अहमद कुमार के घर में वीरवार को आग भड़क उठी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकलों, स्थानीय लोगों, पुलवामा पुलिस और सेना की 55 आरआर की टीमों ने आग पर काबू पाया। काफी मशक्कत और संयुक्त प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया जिससे बड़ा नुकसान होने से बचाव हो गया। राहत कार्य में शामिल सभी टीमों ने तेजी और समन्वय के साथ कार्रवाई की। स्थानीय निवासियों ने पुलवामा पुलिस और 55 आरआर की सराहना करते हुए कहा कि उनकी त्वरित प्रतिक्रिया और मेहनत की बदौलत आग को फैलने से रोका जा सका और स्थिति को नियंत्रण में लाने में बड़ी मदद मिली।