कठुआ के वार्ड नंबर 3 में टूटी गलियों, बदहाल नालियों और लंबे समय से बंद जलनिकासी व्यवस्था से परेशान स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गंदा पानी जमा होकर तालाब का रूप ले चुका है और म्युनिसिपल कमेटी से जल्द सफाई व जलनिकासी की समस्या दूर करने की मांग की।