कठुआ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर 72 घंटे की काम छोड़ हड़ताल शुरू कर जीएमसी परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द ठोस निर्णय नहीं हुआ तो 72 घंटे की हड़ताल को अनिश्चितकालीन आंदोलन में बदला जा सकता है।