कानपुर में प्रधानमंत्री की सोमवार को होने वाली रैली को लेकर जहां एक तरफ तैयारियां जोरों पर थी वहीं लोगों की अच्छी खासी भीड़ देर रात देखी गई। पहली तस्वीर में आप देख सकते हैं कि किस तरह से शहर के निराला नगर में आयोजित होने वाली इस रैली को लेकर गजब का उत्साह देर रात देखा गया जब लोग अपने परिवार को लेकर मोदी के रैली स्थल पर पहुंच रहे थे। यही नहीं दूसरी तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में ऐतिहासिक भीड़ जुटाने के लिए भाजपाइयों ने किस तरह के तरीकों को अपनाते हुए लोगों का ध्यान खींचा ।दरअसल बीजेपी कार्यकर्ता तिलक लगाकर रैली के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। सड़कों को नारेबाजी के साथ बीजेपी सप्रचार प्रसार कर रहे हैं।