फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो फ्लाइट में यात्री की हरकत से मचा हड़कंप, इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की

Tue, 03 Nov 2026 09:23 PM IST
Suresh Kumar Shah वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में एक यात्री ने ऐसी हरकत कर दी, जिससे विमान के अंदर हड़कंप मच गया। आरोप है कि उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यात्री ने विमान के इमरजेंसी गेट के लीवर का कवर खोलने की कोशिश की। इसके बाद विमान में अलार्म बजने लगा और क्रू मेंबर्स तुरंत सतर्क हो गए। पुणे में विमान की लैंडिंग के बाद आरोपी यात्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपी की पहचान पुणे जिले के सासवड निवासी 33 वर्षीय गौरव सत्येंद्र रौतेला के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें