फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirmala Yadav बनीं Ram Mandir Trust की नई सदस्य, पहली महिला... | Ayodhya | CM Yogi | New Trustee

Thu, 03 Sep 2026 01:07 PM IST
Shruti वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की नई तस्वीर सामने आई है. 2 सितंबर को हुई बैठक में तीन नए सदस्यों को शामिल किया गया. इनमें शिकोहाबाद की डॉ. निर्मला यादव भी हैं. वह ट्रस्ट की इकलौती महिला सदस्य हैं. शिक्षा के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाली निर्मला यादव ने अपनी नई जिम्मेदारी को प्रभु श्रीराम का प्रसाद बताया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अलग-अलग सेवा कार्यों से लंबे समय से जुड़ीं प्रो. निर्मला यादव को ये जिम्मेदारी मिलने से जिले के साथ-साथ उनके मायके अवागढ़ (एटा) में भी खुशी का माहौल है। निर्मला यादव ने खुशी जताते हुए कहा कि ...मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी। मैं पहली महिला ट्रस्टी के तौर पर इसमें शामिल हुई हूं यह मेरे लिए खुशी और गर्व की बात है। राम मंदिर भारत और पूरी दुनिया का केंद्र बिंदु है। मुझे यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई है इसलिए, हम इसके मैनेजमेंट और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं का ध्यान रखेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो और अगर कोई कमी हो, तो उसे दूर किया जाए।"  ट्रस्ट की नई सदस्य निर्मला यादव के बारे में और जानने से पहले सुनिए उन्होंने क्या कुछ कहा?
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें