उत्तर प्रदेश में बीजेपी की भारी जीत के बाद कश्मीर घाटी में जश्न का माहौल देखने को मिला। यूपी में पूर्ण बहुमत की खबर मिलते ही श्रीनगर में खराब मौसम के बावजूद बीजेपी कार्यकर्ता झंडे के साथ सड़कों पर उतर आए और 'मोदी-मोदी' के नारे लगाने लगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल रहा।