भोपाल से गिरफ्तार ISIS के संदिग्ध आतंकी आतिफ की मां ने सरकार से उससे मिलने देने की अपील की है। कानपुर में मीडिया के सामने आतिफ की मां रेहाना ने कहा, आतिफ चमड़ा उत्पादन में डिप्लोमा कर रहा था। पिता के इंतकाल के बाद उसने तीसरे साल में डिप्लोमा छोड़ दिया था। बस एक बार सरकार उसको आतिफ से मिलने दे, ताकि पता चले कि आखिर मसला क्या है।