ऑनलाइन रिटेल कंपनी अमेजन ने केंद्रीय विदेश मंत्री की फटकार के बाद माफी मांगते हुए अपनी साइट से तिरंगे का अपमान करने वाले सभी प्रोडक्टस हटा दिए हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अमेजन को एक डोर-मैट पर तिरंगा छाप कर बेचने पर ट्वीट कर फटकार लगाई थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अमेजन इस तरह के प्रोडक्ट बेचना बंद करे और तिरंगे का अपमान करने पर माफी मांगे। वरना उनके किसी भी अधिकारी को भारत आने का वीजा नहीं दिया जाएगा। साथ ही वर्तमान में दिए गए सभी वीजा भी निरस्त कर दिए जाएंगे।