फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: विवेक शर्मा बोले- बीपीएल चयन में इस बार नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद, पात्र परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों के चयन उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ क्षेत्र की पंचायत चंगर हिंडोला सहित कुटलैहड़ क्षेत्र की दस पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान विधायक विवेक शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पंचायतों में पहुंचे और बीपीएल परिवारों तथा स्थानीय लोगों से सीधा संवाद करते हुए चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी साझा की। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों के उत्थान के लिए पूरी तरह कृत संकल्प है। सरकार का उद्देश्य केवल बीपीएल सूची तैयार करना नहीं, बल्कि वास्तव में जरूरतमंद और पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस बार बीपीएल चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है और पात्रता के आधार पर ही परिवारों का चयन किया जाएगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि बीपीएल चयन में किसी प्रकार का भाई-भतीजावाद या राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो परिवार वास्तव में सरकार की सहायता के पात्र हैं, उन्हें किसी सिफारिश की आवश्यकता नहीं होगी। प्रशासन द्वारा घर-घर जाकर पात्रता की जानकारी जुटाई जा रही है और प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए लोगों से सीधे संवाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीपीएल सूची में पात्र परिवारों को शामिल करने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें