चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने रविवार को पंजोआ स्थित अपने कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान 82 जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस मौके पर उन्होंने लाभार्थियों को कुल 7 लाख 91 हजार 600 रुपये की राशि के चेक भेंट किए। यह मदद मुख्यमंत्री राहत कोष और विधायक की ऐच्छिक निधि के जरिये उपलब्ध कराई गई है, जिससे इन परिवारों को अपनी दैनिक और जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करने में बड़ी राहत मिलेगी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बबलू ने कहा कि उनके क्षेत्र के किसी भी निवासी को आर्थिक तंगी के कारण परेशानी न झेलनी पड़े, इसके लिए वे निरंतर काम कर रहे हैं। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रविंद्र शर्मा, महासचिव संदीप कुमार, नंबरदार डॉ. नरेश कुमार, नारी के पूर्व प्रधान विजय कुमार, रिपोह मिसरां के उपप्रधान रमन कुमार, जगदीश महाशा, मदन लाल और डॉ. मंगल सिंह के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व लाभार्थी उपस्थित थे।