फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना की सब्जी मंडी में गूंजे बाबा मणिमहेश के जयकारे, विशाल संकीर्तन के बाद सजा भंडारा

शहर की सब्जी मंडी ऊना में बुधवार को बाबा मणिमहेश के जयकारों के बीच विशाल संकीर्तन एवं भंडारे का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस धार्मिक समागम का आयोजन मनी महेश लंगर सेवा समिति, ऊना तथा समस्त सब्जी मंडी समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे 'जय श्री मणिमहेश' के जयकारों और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान सुप्रसिद्ध गायक कुमार लवली एवं उनकी पार्टी ने बाबा मणिमहेश का गुणगान किया और मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। धार्मिक कार्यक्रम में रोपड़ से विशेष रूप से आमंत्रित प्रसिद्ध गायिका जसप्रीत गस्सी तथा गायिका कंचन शर्मा ने भी अपनी मधुर आवाज में भजन प्रस्तुत किए। उनकी भजन प्रस्तुतियों से श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर नजर आए। संकीर्तन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा मणिमहेश का आशीर्वाद लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। मनी महेश लंगर सेवा समिति और समस्त सब्जी मंडी समिति की ओर से इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाएं की गईं। समितियों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में शामिल होने और बाबा का प्रसाद ग्रहण करने का निमंत्रण दिया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें