फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: डीए बढ़ने से खिले सरकारी कर्मचारियों के चेहरे, जानिए क्या बोले

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से महंगाई भत्ते (डीए) में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 10 हजार रुपये देने की घोषणा का ऊना जिले के कर्मचारी वर्ग ने स्वागत किया है। कर्मचारियों ने इन घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है। कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई के दौर में डीए बढ़ने से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी। उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ ऊना के अध्यक्ष अशोक कुमार और महासचिव गगन जसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से डीए में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा स्वागत योग्य है। ऊना में टीजीटी हिंदी के पद पर कार्यरत अंजना कुमारी, टीजीटी आर्ट्स जसवीर कौर और टीजीटी साइंस अनु जसवाल ने भी घोषणा का स्वागत किया। ऊना में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हेमराज ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 10 हजार रुपये देने की घोषणा उनके वर्ग के लिए खुशी की बात है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें