फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना के स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में गरबा की धूम, पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने बांधा समां

जिला मुख्यालय स्थित स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में मंगलवार को शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरती को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों और गरबा की आकर्षक प्रस्तुतियों ने आयोजन को खास बना दिया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम को यादगार बनाया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों को करीब से जानने तथा उन्हें जीवन में अपनाने का अवसर मिलता है। इसके साथ ही विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामूहिक रूप से कार्य करने की भावना भी विकसित होती है। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। इनमें अदिति शर्मा, पूजा शर्मा, सोनम चंदेल, निशा, कल्पना, प्रीति, रितु ठाकुर, सुनीता देवी, रुचि शर्मा, शिखा, मनदीप, अलका ठाकुर, दीपिका सिंह राणा, सुषमा देवी, वैशाली, दीक्षा ठाकुर, ज्योति जसवाल, शिल्पा धंजल, रीमा कुमारी शर्मा, महिका, पूनम शर्मा, मनदीप कुमारी, रीतिका, मनप्रीत कौर सैनी, मीनू शर्मा, नीलम कुमारी, नेहा, मोनिका देवी, प्रदीप कौर, मनदीप कौर, पूजा कुमारी, पूनम कुमारी, सविता शर्मा, प्रेरणा दत्ता, प्रियंका देवी, राज रानी, राजीव शर्मा, रेनू शर्मा, रेणुका मेहरा, संजू कुमारी, सरिता रानी, सविता, डिंपल, शिखा शर्मा, प्रिया सैनी, शिवानी, शिवानी उप्पल, सोनिया, निकिता, सुजाता कुमारी, मनीषा शर्मा, आंचल जोशी, आंचल शर्मा, अंजलि चंदेल, अंजू शर्मा, आरती शर्मा, सोनम, उपेंद्र, ममता और प्रियंका सहित अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें