चिंतपूर्णी में एक लावारिस स्कूटी को पुलिस ने कब्जे में लिया है। पिछले चार-पांच दिनों से लावारिस स्कूटी एक दुकान के आगे खड़ी थी। बताया जा रहा है जिस दुकान के आगे स्कूटी खड़ी थी, उस दुकानदार को स्कूटी चलाने वाला चाबी भी देकर गया है। लेकिन चार-पांच दिन बाद जब स्कूटी का चालक अपनी स्कूटी लेने नहीं आया तो दुकानदार ने स्कूटी के बारे में चिंतपूर्णी थाना को जानकारी दी। मौके पर ट्रैफिक कर्मी मनीष और प्रदीप ने स्कूटी को कब्जे में ले लिया है और स्कूटी की चाबी भी दुकानदार से ले ली है। स्कूटी को स्टार्ट करने की कोशिश की गई लेकर स्कूटी स्टार्ट नहीं हो पाई है। ट्रैफिक कर्मियों ने बताया कि कोई श्रद्धालु स्कूटी पर चिंतपूर्णी मंदिर माथा टेकने आया हुआ था। स्कूटी को वापस आकर ले जाएगा लेकिन तीन-चार दिन बीत जाने के बाद भी श्रद्धालु के वापस न आने पर दुकानदार ने स्कूटी की चाबी पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस स्कूटी के मालिक का पता लगाने में जुट गई है।