हिमोत्कर्ष परिषद की ओर से अमोदिनी प्रकल्प के तहत मेहनतकश एवं पात्र विधवा महिलाओं की सहायता के लिए रविवार को बचत भवन ऊना में निशुल्क राशन वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ओपी रतन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान दानवीर सहयोगियों के सहयोग से चयनित 44 विधवा महिलाओं को करीब 99 हजार रुपये मूल्य के राशन बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर हिमोत्कर्ष परिषद के अध्यक्ष जतिंदर कंवर, प्रदेश महासचिव नरेश सैनी, उपाध्यक्ष प्रो. बीके शर्मा, संयुक्त सचिव अनूपा ठाकुर, जिलाध्यक्ष करणपाल सिंह मनकोटिया, हिमोत्कर्ष महिला मंच की सचिव पूजा कपिला, शेषपाल सिंह, महेंद्र वर्मा, अजय शर्मा, नरेंद्रजीत सिंह राणा, वीके लखनपाल, आरएन शारदा, पीएस जसवाल, रविंद्र मेहता, इंद्रजीत सिंह, विजय आंगरा, सोमनाथ कौशल, सुदेश अरोड़ा, रविंद्र डोगरा, जोगिंद्र सिंह, एचएन सेठी, सुरेश कुमार शर्मा, मुनिंद्र अरोड़ा, सुधीर चौधरी, मणि कुमार, राज कुमार, निशांत कुमार, रंजू, निशा, कमला देवी, हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।