ऊना में कोहरे की मार के चलते शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कम दृश्यता के चलते ट्रेनों की रफ्तार थम गई। लंबी दूरी से ऊना रेलवे स्टेशन आने वाली ट्रेनें आधे से ढाई घंटे देरी से पहुंचीं। इससे आम जनता को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। यात्री घंटों प्लेटफार्म के पास बैठकर इंतजार करते रहे। दिनभर प्लेटफार्म पर लोगों की भीड़ रही।