उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जटेहड़ी में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया। इको क्लब इंचार्ज नवीन कुमार टीजीटी मेडिकल, कार्यवाहक प्रिंसिपल शशिपाल लेक्चरर हिस्ट्री, नरेश कुमार लेक्चरर पॉलिटिकल साइंस, रवि चंद लेक्चर हिंदी, रविंद्र कमल टीजीटी नॉन मेडिकल, पंकज कुमार डीएम तथा अन्य अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। साथ ही राष्ट्रीय हिंदी दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिसमे निबंध लेखन, हैंडराइटिंग प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।