राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बौल में स्वच्छता अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव पराशर ने रैली का नेतृत्व किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों से स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने स्वच्छ वातावरण के महत्व पर जोर देते हुए अपने घरों और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य संजीव पराशर ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन का आधार है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता की आदतें अपने दैनिक जीवन में अपनाने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।