कंडाघाट के प्राचीन सिद्ध पीठ प्रांगण में 19वां शिवरात्रि शिवपुराण ज्ञान यज्ञ बुधवार 5 फरवरी से शुरू हो गया है। 12 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम 16 फरवरी तक चलेगा। जानकारी मंदिर कमेटी के प्रधान चैन सिंह ठाकुर, विनोद ठाकुर व कमेटी सचिव कृष्णदत्त शर्मा ने बताया कि पुराण कथावाचक आचार्य साहिल शर्मा शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथामृत रसास्वादन और पुराण मर्म की व्याख्या करेंगे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन आज कलश यात्रा और सर्वदेव पूजन के साथ शुरू हो गया है । इसमें प्रतिदिन कथा, पाठ, प्रवचन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।