फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: रचना धालीवाल बोलीं- आईसीएसई पंजीकरण जांचकर ही बच्चों का करवाएं दाखिला

सोलन। हिमाचल प्रदेश प्री-स्कूल एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष रचना धालीवाल ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने तीन से छह वर्ष तक के बच्चों का किसी भी प्री-स्कूल में दाखिला करवाने से पहले संस्थान का वैध ईसीसीई पंजीकरण प्रमाणपत्र अवश्य देखें। सोलन में पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि केवल सीबीएसई या आईसीएसई की संबद्धता अथवा शिक्षा विभाग से मान्यता होना, ईसीसीई अधिनियम के तहत आवश्यक पंजीकरण का विकल्प नहीं है। धालीवाल ने कहा कि अभिभावकों को यह समझना होगा कि प्रारंभिक बाल शिक्षा केवल बच्चों को एबीसीडी या गिनती सिखाने तक सीमित नहीं है। यह बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, भावनात्मक विकास और सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण से जुड़ा विषय है। इसलिए प्रत्येक अभिभावक का यह दायित्व है कि बच्चे का दाखिला करवाने से पहले स्कूल का आईसीएसई पंजीकरण प्रमाणपत्र अवश्य जांचें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें