फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन के मालरोड पर निकली मां ज्वाला जी की पवित्र ज्योत की शोभायात्रा, हलवे का प्रसाद बांटा

आशीर्वाद सामाजिक सेवा समिति, सन्नी साइड सोलन की ओर से मालरोड पर देर शाम मां ज्वाला जी से लाई गई पवित्र ज्योत की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं में भक्तिभाव देखने को मिला। समिति के सदस्यों ने लोगों को हलवे का प्रसाद भी वितरित किया। समिति की ओर से शनिवार रात को विशाल जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां की भेंटों का गुणगान किया और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक आयोजन के तहत रविवार को भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों के अनुसार, समिति की ओर से पिछले कई वर्षों से जागरण और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। हर साल मां ज्वाला जी से पवित्र ज्योत लाई जाती है और श्रद्धा के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें