फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन किसान जनता मंडी में प्याज 10 रुपये सस्ता, सब्जियों के दाम स्थिर

शहर के पुराना बस अड्डा के साथ लगने वाली किसान जनता मंडी रविवार को ग्राहकों से गुलजार रही। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस बार मंडी में खरीदारी करने के लिए अधिक लोग पहुंचे। किसानों ने भी ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए अधिक मात्रा में सब्जियां मंडी में बिक्री के लिए पहुंचाईं। हालांकि, ज्यादातर सब्जियों के दाम पिछले हफ्ते की तरह ही स्थिर रहे। प्याज के भाव में 10 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। पिछले हफ्ते किसान जनता मंडी में प्याज 70 रुपये प्रति किलो बिका था, जबकि रविवार को इसका भाव घटकर 60 रुपये प्रति किलो रह गया। प्याज के दाम कम होने से ग्राहकों को राहत मिली। अन्य सब्जियों के भाव में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। मंडी में सब्जियों की आवक बढ़ने के बावजूद कीमतें स्थिर रहने से खरीदारों को राहत रही। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण पुराना बस अड्डा के पास लगने वाली मंडी में सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। किसान भी अपनी उपज लेकर पहुंचे, जिससे मंडी में रौनक रही। स्थानीय लोगों ने मंडी में खरीदारी कर ताजा सब्जियां लीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें