हिमाचल पथ परिवहन निगम की चर्चित इलेक्ट्रिक बस में बैटरी पावर और ग्राउंड क्लीयरेंस की जांची की जानी शुरू हो गई है। सोलन डिपो की ओर से बस को सोलन-सराहां वाया नारग रूट पर भेज कर व्यवस्थाओं को जांचा है। इसमें निगम अधिकारी और बस कंपनी की टीम भी मौजूद रही। इस दौरान चढ़ाई और उतराई में हर प्रकार से चीजों को जांचा जा रहा है। इसकी रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। रिपोर्ट तैयार करने के बाद उच्चाधिकारियों को भी सौंपी जाएगी।