सीटू व हिमाचल किसान सभा की सोलन इकाई ने पुराना बस स्टैंड सोलन पर भारतीय निर्वाचन आयोग व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। इस दौरान सीटू के जिला महासचिव मोहित वर्मा ने आरोप लगाया कि देश में 13 करोड़ से ज्यादा वोट बिना किसी वजह के काट दिए गए हैं। चुनाव आयुक्त भाजपा को फायदा पहुंचा रहे हैं। एसआईआर की आड़ में केंद्र सरकार लोगों के वोट काटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।