फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमयू सुल्तानपुर: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना 13वें दिन भी जारी प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी (एमएमयू) सुल्तानपुर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का आंदोलन लगातार गरमाता जा रहा है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन सोमवार को 13वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर एकजुट होकर विश्वविद्यालय प्रशासन के अड़ियल रवैये के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि वे बीते करीब दो हफ्तों से धरने पर डटे हैं, लेकिन प्रबंधन उनकी जायज मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस और लिखित समाधान नहीं निकलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें