फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: मणिमहेश यात्रा के लिए 20वें लंगर की सामग्री चार ट्रकों में रवाना, परवाणू से गौरीकुंड पहुंचाई जाएगी सेवा सामग्री

Ankesh Dogra Updated Thu, 27 Aug 2026 03:42 PM IST

मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए परवाणू से लंगर और जरूरी सामग्री की खेप रवाना की गई। सेक्टर-2 हिमगिरी में पूजा-अर्चना के बाद हर हर महादेव लंगर एवं सेवा समिति, परवाणू की ओर से चार ट्रकों में भरकर सामग्री गौरीकुंड के लिए भेजी गई। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि ठाकुर दास शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने रिबन काटकर चारों ट्रकों को रवाना किया। ट्रकों में श्रद्धालुओं के लिए दवाइयां, लंगर में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक खाद्य सामग्री और ठहरने की व्यवस्था से संबंधित सामान भेजा गया है। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि हर हर महादेव लंगर सेवा की शुरुआत करीब 20 वर्ष पहले एक छोटे से टेंट से की गई थी। लगातार सहयोग और समिति के सदस्यों की मेहनत से आज यह सेवा काफी विस्तार ले चुकी है। उन्होंने बताया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान समिति की ओर से प्रतिदिन करीब 600 से 800 श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की जाती है। इसके साथ ही जरूरतमंद श्रद्धालुओं को दवाइयां और भोजन भी उपलब्ध कराया जाता है। सामग्री रवाना करने से पहले विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान समिति की सेवा गतिविधियों में सहयोग करने वाले सदस्यों और सहयोगियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा के इस कार्य को आगे भी निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। चार ट्रकों में सामग्री रवाना होने के साथ ही मणिमहेश यात्रा के दौरान लंगर और सेवा व्यवस्था की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें