फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: जोगिंद्रा बैंक के 70 कर्मचारियों की हुई हृदय जांच

जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ओर से कथेड़ स्थित कार्यालय में कर्मचारियों के लिए हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया। मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में बैंक के करीब 70 कर्मचारियों के हृदय की जांच की गई। शिविर में मैक्स अस्पताल के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ हृदय रोग चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। शिविर का उद्देश्य बैंक कर्मचारियों के हृदय स्वास्थ्य की जांच करना था। इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की और हृदय संबंधी स्वास्थ्य की देखभाल के महत्व पर जोर दिया। जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों के हृदय स्वास्थ्य की जांच के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए कर्मचारियों और मैक्स अस्पताल की डॉक्टरों की टीम का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें