फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: धर्मपुर में हाईवे का डंगा धंसा, 15-20 परिवारों का रास्ता टूटा; आवाजाही प्रभावित

परवाणू-सोलन हाईवे के किनारे बसे लोगों के लिए बारिश का मौसम परेशानी लेकर आया है। धर्मपुर के सुक्कीजोहड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हाईवे का डंगा धंस गया, जिससे बठोल गांव की करीब 15 से 20 घरों की बस्ती को जोड़ने वाला रास्ता टूट गया। रास्ता टूटने के कारण इन परिवारों की रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों को अपने घरों से हाईवे तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार हाईवे के निर्माण कार्य के दौरान यहां एनएचएआई की ओर से ग्रील कंपनी के माध्यम से काम किया जा रहा था। बस्ती तक आने-जाने के लिए हाईवे किनारे डंगे के बाहर से सीढ़ियां बनाई गई थीं। हाल में हुई भारी बारिश के दौरान डंगे का धरातल धंस गया। इसके साथ ही वहां बनाई गई सीढ़ियां भी टूट गईं। इससे बस्ती को हाईवे से जोड़ने वाला रास्ता बाधित हो गया। रास्ता टूटने के बाद स्थानीय लोगों ने अपनी समस्या को लेकर धर्मपुर पंचायत में शिकायत पत्र सौंपा। पंचायत की ओर से शिकायत को एनएचएआई को भेजकर रास्ते को जल्द ठीक करवाने का आग्रह किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता टूटने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और रोजाना काम के लिए बाहर जाने वाले लोगों को विशेष परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि हाईवे के किनारे निर्माण कार्य के दौरान बरसात को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और जल निकासी की उचित व्यवस्था जरूरी है। बारिश के दौरान पानी की निकासी सही न होने और जमीन धंसने से रास्ते को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और एनएचएआई से रास्ते की जल्द मरम्मत करवाने और स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवारों की आवाजाही दोबारा सुचारु हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें