सोलन विजिलेंस की ओर से शहर के माल रोड पर भ्रष्टाचार को लेकर एक जागरुकता रैली निकाली गई। इसमें शहर के स्कूलों से विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर डीएसपी विजिलेंस भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। यह रैली पुराने डीसी ऑफिस से ओल्ड बस स्टैंड तक निकाली गई। इसमें छात्राओं ने लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद शहर के चिल्ड्रन पार्क में रैली का समापन किया गया। इस मौके पर डीएसपी विजिलेंस श्वेता ठाकुर ने विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक भी किया।