फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने पहुंचे 167 विद्यार्थी, सुबह से ही केंद्र पर दिखा उत्साह

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में सोलन के 167 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के लिए कुल 354 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा शुरू हो चुकी है और केंद्र पर सुबह से ही विद्यार्थियों की चहल-पहल देखने को मिली। परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी सुबह से ही केंद्र पर पहुंचने लगे थे। सुबह 10 बजे से पहले ही विद्यार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह नजर आया। परीक्षा में शामिल होने पहुंचे विद्यार्थी अपनी तैयारी के साथ प्रश्नपत्र हल करने के लिए उत्सुक दिखे। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने की पहल है। सोलन में परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के आवेदन करने से इस परीक्षा के प्रति उनकी रुचि का पता चलता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें