भारतीय जनता पार्टी सिरमौर जिला में 22 मई से तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकालेगी। लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर कार्यक्रम के मुख्यातिथि, पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी विशिष्ठ अतिथि होंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंगलवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।