फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: नाहन में खुला श्री सत्य साई ग्रामीण महिला सशक्तीकरण केंद्र

ग्रामीण और जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नाहन में श्री सत्य साई ग्रामीण महिला सशक्तीकरण केंद्र शुरू किया गया है। श्री सत्य साई सेवा संगठन सिरमौर और हितेषी संस्था की इस पहल के तहत महिलाओं को आधुनिक सिलाई-कटाई का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने के एक साल बाद महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए सिलाई मशीन भी उपलब्ध करवाई जाएगी। मंगलवार को साई हॉल रानीताल में श्री सत्य साई सेवा समिति के जिला अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान ने केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्र का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार से जोडऩा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी और अपने परिवार की आर्थिकी में भी योगदान दे सकेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें