अखिल विद्यार्थी परिषद की नाहन इकाई ने सोमवार को नाहन कॉलेज में अपनी मांगों को लेकर मूक प्रदर्शन किया। छात्र संगठन से जुड़े विद्यार्थियों ने खेलों भारत जिला संघ के संयोजक निखिल भारद्वाज ने नेतृत्व में हाथों में बैनर लेकर यह प्रदर्शन किया। इस मौके पर निखिल भारद्वाज ने प्रदेश सरकार से छात्र संघ के चुनाव बहाल करने, सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाने, कृषि विश्वविद्यालय की 112 हैक्टेयर भूमि को हस्तारित न करने की मांग की। इसके अलावा छात्र संगठन ने सरकार से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूर्ण रूप से लागू करने की भी मांग की। इसके अलावा 100 स्कूलों को परिवर्तित करने के निर्णय को वापस लेने की भी पुरजोर मांग उठाई। इस अवसर पर अभी ठाकुर, सचिन ठाकुर समेत अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।