फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: कार्तिक संक्रांति पर महाआरती से जगमगाई रेणुका झील

कार्तिक मास की वृश्चिक संक्रांति पर सोमवार को रेणुका विकास बोर्ड के सौजन्य से पवित्र रेणुका झील की संध्याकालीन महाआरती की गई। शुद्ध घी के सैकड़ों दीपों से झील के घाट जगमगा उठे। संत-महात्माओं और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पारंपरिक दीप लेकर महाआरती में भाग लिया। इस दौरान पूरा रेणुकाजी तीर्थ भक्तिमय हो उठा। बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर, खाला क्यार पंचायत प्रधान हरीश ठाकुर, बीडीसी सदस्य वीर सिंह ठाकुर, बोर्ड सदस्य इंद्र प्रकाश गोयल और रणदीप सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने महाआरती की। भगवान परशुराम मंदिर के पुजारी देवा रमेश कपिल और पंडित रविदत्त शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना करवाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें